भारत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर RSS का बयान, SIT जांच का किया समर्थन
Shantanu Roy
3 July 2026 7:21 PM IST

x
वही RSS की तरफ से दी गई क्लीन चिट शर्मनाक’, बोले जयराम रमेश
Ayodhya. आयोध्या। Ayodhya स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के विवाद को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का पहला आधिकारिक बयान सामने आया है। RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है और कहा कि इससे रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। होसबाले ने कहा कि Ram Mandir Pran Pratishtha and construction movement से जुड़ा यह मंदिर करोड़ों राम भक्तों के त्याग, समर्पण और आस्था का प्रतीक है। ऐसे में दान पात्रों में जमा धन की चोरी की घटना बेहद गंभीर है और इसे सामान्य अपराध की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। RSS ने इस मामले में चल रही SIT जांच का स्वागत किया है और कहा है कि जो भी दोषी पाया जाए, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
साथ ही संगठन ने मंदिर प्रशासन और सरकार से सुरक्षा और व्यवस्था की खामियों को तुरंत सुधारने की मांग भी की है। इधर, जांच के तहत SIT की टीम लगातार राम मंदिर परिसर में मौजूद है और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। चंपत राय के करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से लगातार दूसरे दिन पूछताछ हुई, जो कई घंटों तक चली। SIT टीम मामले से जुड़े वित्तीय लेनदेन, दान पात्र व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकियों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है। RSS ने साफ कहा है कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसमें पारदर्शी और कठोर कार्रवाई जरूरी है।
Next Story





