भारत

RSS का बड़ा बयान, इंद्रेश कुमार ने कही यह बात

jantaserishta.com
13 Aug 2022 2:38 PM IST
RSS का बड़ा बयान, इंद्रेश कुमार ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जयपुर: देश में आजादी के अमृत महोत्सव के बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने बड़ा बयान दिया है. RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने महात्मा गांधी के एक निर्णय पर अफसोस जताया है. इंद्रेश कुमार ने नेहरू (पं. जवाहर लाल नेहरू) और जिन्ना (मोहम्मद अली जिन्ना) को ADC के रूप में चुनने के लिए महात्मा गांधी को दोषी ठहराया. उन्होंने कहा कि इसी कारण देश का विभाजन हुआ था.

इंद्रेश कुमार का कहना था कि अगर उन्होंने पटेल (सरदार वल्लभ भाई पटेल) और सुभाष चंद्र बोस को अपना ADC चुना होता तो बंटवारा टाला जा सकता था. इंद्रेश कुमार शनिवार को जयपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
हाल ही में आरएसएस के प्रचारक इंद्रेश कुमार का दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (JMI) में प्रोग्राम था, जिसका वहां छात्रों ने विरोध किया था. यूनिवर्सिटी के सेमिनार में केन्द्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा को भी शामिल होना था. अतिथियों में इंद्रेश कुमार का नाम भी था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story