
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। आरएसएस के दिल्ली कार्यालय ‘केशव कुंज’ के उद्घाटन में आज बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. सूत्रों का कहना है कि दोपहर 4 बजे के बाद बीजेपी नेता आरएसएस कार्यालय में होने वाले पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शिरकत करेंगे. आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और सभी सह सरकार्यवाह मौजूद रहेंगे. उद्घाटन कार्यक्रम में संघ से जुड़े करीब 4000 लोग उपस्थित रहेंगे. आरएसएस कार्यालय में आज सुबह से शाम तक पूजा और उद्घाटन का कार्यक्रम है. 19 फरवरी को दिल्ली पहुंच रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली प्रांत की पहली बैठक इसी नए कार्यालय में करेंगे. बता दें कि करीब चार एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैले ‘केशव कुंज’ में 12 मंजिला 3 टॉवर, करीब 300 कमरे और कार्यालय बनाए गए हैं. यहां करीब 270 गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





