RSS चीफ मोहन भागवत आज भोपाल में, विद्या भारती के प्रशिक्षण शिविर का करेंगे उद्घाटन

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चीफ मोहन भागवत आज यानी मंगलवार को विद्या भारती के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने वाले हैं. वे विद्या भारती के करीब 700 पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के ट्रेनिंग शिविर को संबोधित करेंगे. सरस्वती विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में प्रक्षिक्षण शिविर आयोजित होगा. इसमें एजुकेशन सेक्टर से जुडे़ अधिकारी और एक्सपर्ट्स अलग-अलग सत्रों में शामिल होंगे.
यह प्रशिक्षण शिविर विद्या भारती के विद्यालयों और पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को शिक्षा की नई टेक्नोलॉजी से अपडेट रखने के लिए आयोजित किया गया है. पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गुण भी बताए जाएंगे.
प्रशिक्षण शिविर के आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री मोहन यादव और आरएसएस के विचारक और विद्या भारती के वरिष्ठ सलाहकार सुरेश सोनी का संबोधन होगा. मोहन भागवत के दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं.





