23 मार्च को काशी दौरे पर रहेंगे आरएसएस चीफ मोहन भागवत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघ चालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) गोरखपुर प्रवास के बाद 23 मार्च को वाराणसी (Varanasi) पहुंचेंगे. वह यहां पर छह दिनों के प्रवास पर रहेंगे और वह 28 मार्च तक काशी में रहेंगे. जानकारी के मुताबिक संघ प्रमुख काशी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और 2025 में संघ के 100 साल पूरे होने की तैयारियों के बारे में संघ के पदाधिकारियों से जानकारी लेंगे. गौरतलब है कि संघ प्रमुख गोरखपुर प्रवास पर हैं और वहां पर योगी आदित्यनाथ ने उनसे मुलाकात की है और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भी दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





