भारत

RSS चीफ मोहन भागवत ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

jantaserishta.com
16 April 2021 5:10 PM IST
RSS चीफ मोहन भागवत ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी
x

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के 2,17,353 नए केस दर्ज किए गए. गुरुवार को संक्रमण से एक दिन में 1,185 मौतें दर्ज की गई. नए मामले 10 राज्‍यों- महाराष्‍ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्‍ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्‍य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा बढ़े हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि नए केस में 79.10 फीसदी हिस्सा इन 10 राज्‍यों का था. साथ ही भारत के कुल एक्टिव केस का 67.16 फीसदी 5 राज्‍यों- महाराष्‍ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल से है. देश के कुल एक्टिव केसलोड (15.69 लाख) में महाराष्‍ट्र का हिस्सा करीब 43 फीसदी है. लगातार बढ़ रहे नए मामलों से देश में रिकवरी रेट घटकर 88.31 फीसदी हो गया है. वहीं देश में जारी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 11.72 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. साथ ही डॉक्टरों ने उनसे अगले 5 दिन होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी है. मोहन भागवत 9 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story