
x
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले की पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक के पास से 9.95 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के सरिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात एसडीपीओ धनंजय राम की अगुवाई में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान एक बाइक की डिक्की की तलाशी में रकम मिली। बाइक चालक ने फिलहाल कैश के उचित स्रोत के बारे में जानकारी नहीं दी है। मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है।
लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के अलग-अलग इलाकों में तलाशी और छापेमारी के दौरान 4 करोड़ 32 लाख रुपए नगद बरामद किए गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, जब तक आदर्श आचार संहिता लागू है, तब तक 50 हजार से अधिक राशि को लेकर चलना गैरकानूनी है। 50 हजार से अधिक कैश पकड़े जाने पर इसका लीगल सोर्स बताना होता है। लीगल सोर्स नहीं बताने पर कानूनी कार्रवाई की जाती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





