भारत
नए संसद भवन के उद्घाटन पर जारी किया जाएगा 75 रुपये का सिक्का, जानें खासियतें
jantaserishta.com
26 May 2023 9:57 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| रविवार, 28 मई को संसद के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में 75 रुपये का नया सिक्का भी जारी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के इस नए भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को यादगार और स्मरणीय बनाने के लिए 75 रुपये का नया सिक्का जारी करेंगे। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, 75 रुपये के इस नए सिक्के का आकार 44 मिलीमीटर वृत्ताकार होगा। इसका मानक वजन 35 ग्राम होगा।
सिक्के के अग्र भाग पर मध्य में अशोक स्तम्भ का सिंह शीर्ष होगा, इसके नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा होगा। उसकी बाईं परिधि पर देवनागरी लिपि में ' भारत' शब्द और दाईं परिधि पर अंग्रेजी में ' इंडिया' शब्द लिखा होगा। सिंह स्तंभ शीर्ष के नीचे रुपये का प्रतीक चिन्ह और अंतर्राष्ट्रीय अंकों में अंकित मूल्य '75 ' भी लिखा होगा।
सिक्के के पृष्ठ भाग में संसद भवन का चित्र होगा। सिक्के के ऊपरी परिधि पर देवनागरी लिपि में ' संसद संकुल' लिखा होगा और निचली परिधि पर अंग्रेजी में ' पार्लियामेंट काम्प्लेक्स' लिखा होगा। संसद संकुल के चित्र के नीचे वर्ष '2023' लिखा होगा।
Tagsनया संसद भवननए संसद भवन का उद्घाटन75 रुपये का सिक्कासिक्काnew parliament houseinauguration of new parliament housecoin of 75 rupeescoin
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





