भारत

500 रुपये: 2014 का रिश्वतखोरी का मामला, आरोपी पुलिसकर्मी को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

jantaserishta.com
22 Sept 2024 12:13 PM IST
500 रुपये: 2014 का रिश्वतखोरी का मामला, आरोपी पुलिसकर्मी को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका
x

सांकेतिक तस्वीर

एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा था.
मोरबी: गुजरात के मोरबी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां साल 2014 के रिश्वतखोरी के मामले मे कोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मी को दोषी पाते हुए 5 साल के कारावास की सजा सुनाई है. मोरबी जिले के मालिया पुलिस थाने के एक कॉन्स्टेबल पर पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए से रिश्वत मांगने का आरोप था और उसे एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा था. उसी केस मे स्थानीय कोर्ट ने आरोपी को 5 साल के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है.
जानकारी के मुताबिक साल 2014 में शिकायतकर्ता मनोज की भाभी पूजा को अपने पति के पास नैरोबी जाना था. जिसके लिए पासपोर्ट बनाने की कागज़ी प्रक्रिया होती है. इसी प्रक्रिया के दौरान पुलिस वेरिफिकेशन भी होता है, जिसके लिए 17 मार्च 2014 को पूजा को मालिया पुलिस स्टेशन से फोन आया. पूजा पुलिस थाने पहुंची और कॉन्स्टेबल अमरतभाई ने हस्ताक्षर ले लिए और बाद में 500 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा. पूजा ने पूछा कि सारी प्रक्रिया और फीस तो पहले से भर दी ही तो अब पैसे क्यों दें?
इसके बाद पुलिसकर्मी अमरत मकवाणा ने दूसरे दिन भी फोन करके फिर से कहा कि अगर आपको पासपोर्ट चाहिए तो 500 रुपये देने होंगे, अन्यथा पासपोर्ट नहीं बनेगा. लेकिन पूजा रिश्वत की रकम नहीं देना चाहती थी. इसलिए मनोज ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की और एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर रिश्वतखोर पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया.
यह मामला विशेष न्यायाधीश (ACB) एवं प्रधान सत्र न्यायाधीश की अदालत में चला. इस दौरान सरकारी वकील विजय जानीने ने 7 मौखिक और 35 दस्तावेजी साक्ष्य अदालत में पेश किए. इसे ध्यान में रखते हुए अदालत ने मालिया पुलिस थाने के कॉन्स्टेबल अमरत मकवाना को दोषी ठहराया. अदालत ने आरोपी अमरत मकवाना को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत अपराध का दोषी ठहराते हुए उसे 5 साल की कठोर कारावास और 1 हज़ार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story