3,75,000 रुपये भी हड़प, बलात्कार भी किया, महिला होम लोन के झांसे में फंसी

चूरू. राजस्थान के चूरू जिले में 40 वर्षीय महिला को होम लोन दिलाने के बहाने दुष्कर्म करने और 3 लाख 75 हजार रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाने में झुंझुनू जिले के गांव सही बड़ी के आरोपी दिनेश सिंह राजपुत के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओ में मामला दर्ज हुआ है. आरोपी ने पीड़िता के देवर के जरिए पहले विवाहिता से जान-पहचान बढ़ाई, फिर होम लोन का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया. आरोपी ने महिला को 6,50,000 रुपये का होम लोन दिलवाने की ऐवज में डेढ़ लाख रुपये मार्जिन मनी के रूप में लिए और फिर महिला से अलग-अलग समय दो बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी उसके बैंक खाते से अब तक करीब 3 लाख 75 हजार रुपए भी निकाल चुका है और अब रुपए वापस मांगने पर देने से इनकार कर दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





