भारत

कार से 34.74 लाख रुपए जब्त, आयकर विभाग को दी गई सूचना

jantaserishta.com
5 April 2024 4:02 PM IST
कार से 34.74 लाख रुपए जब्त, आयकर विभाग को दी गई सूचना
x
आशंका है कि इस रकम का इस्तेमाल चुनाव कार्य को प्रभावित करने के लिए किया जाना था।
धनबाद: धनबाद के मैथन में वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 34.74 लाख रुपए बरामद किए हैं। आशंका है कि इस रकम का इस्तेमाल चुनाव कार्य को प्रभावित करने के लिए किया जाना था।
कार पर सवार लोगों से प्रारंभिक पूछताछ में जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार यह रकम बंगाल के दुर्गापुर से झारखंड के हजारीबाग ले जाई जा रही थी। कार सवार दो लोगों को पुलिस मैथन ओपी लाकर पूछताछ कर रही है। इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई है।
पुलिस को रकम के स्रोत के बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके पहले बुधवार की देर रात गिरिडीह जिले में जीटी रोड पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक यात्री बस से 1.09 करोड़ रुपए जब्त किए गए थे। जिस बस से रकम की बरामदगी हुई, वह बिहार के गया से कोलकाता जा रही थी।
झारखंड में पिछले दस दिनों के दौरान अलग-अलग जिलों में पुलिस ने कुल मिलाकर करीब 2.50 करोड़ की रकम जब्त की है। चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू है और इस दौरान 50 हजार रुपए से ज्यादा नगदी लेकर चलने पर रोक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story