भारत

3 करोड़ कैश बरामद, पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा

jantaserishta.com
24 March 2024 10:15 AM IST
3 करोड़ कैश बरामद, पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा
x
लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान करीब तीन करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं. पुलिस ने इस मामले में दिल्ली कैंट इलाके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक, ये कैश शाहदरा एक स्क्रैप डीलर का है.
दिल्ली पुलिस ने 22 मार्च को दिल्ली कैंट इलाके में चेकिंग के दौरान दो स्कूटी सवारों को रोका. जब उनकी तलाशी ली गई दो बैग से तीन करोड़ रुपये कैश बरामद हुए, जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया.
पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों शख्स इसी स्क्रेप डीलर के लिए काम करते हैं. ये लोग गुरुग्राम से कैश लेकर आए थे और करोल बाग में किसी को डिलीवर करना था. पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सौप दिया है.
अब इस मामले में आईटी विभाग जांच कर कर रहा है कि ये आरोपी किससे पैसा लेकर आए थे और करोल बाग में किसको सौंपने जा रहे थे. इसके साथ ही आईटी ये भी चांच कर रही है कि इस पैसे का इस्तेमाल का लोकसभा चुनाव में तो नहीं होना था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story