भारत

पंजाब नेशनल बैंक से दिनदहाड़े 21 लाख की लूट, कर्मचारियों को कमरे में कर दिया बंद

jantaserishta.com
5 Aug 2024 1:34 PM IST
पंजाब नेशनल बैंक से दिनदहाड़े 21 लाख की लूट, कर्मचारियों को कमरे में कर दिया बंद
x
पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.
पटना: बिहार में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। इस बीच, सोमवार को अपराधियों ने पटना के दुल्हिन बाजार स्थित एक बैंक को निशाना बनाया और करीब 21 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दुल्हिन बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक खुलने के कुछ ही देर के बाद चार-पांच की संख्या में अपराधी बैंक में घुस गए और हथियार के बल पर बैंक के कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद ये लोग वहां से करीब 21 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पटना (वेस्ट) के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन ने बताया कि बैंक मैनेजर से मिली सूचना के मुताबिक अब तक 21 लाख रुपए के लूट की जानकारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि श्वान दस्ते और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है। लुटेरे भागने के क्रम में डीवीआर अपने साथ ले गए हैं। उनके भागने के रास्ते की तरफ भी पता किया जा रहा है।
बताया जाता है कि लुटेरों की संख्या चार से पांच थी, जो हथियार से लैस थे। सभी लुटेरे युवा बताए जा रहे हैं। हाल के दिनों में बिहार में बैंक, ज्वेलरी शॉप और पेट्रोल पंप पर लूट की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story