भारत

इंटरनेट पर वायरल 20 रुपए का नोट, सोनम के बाद लिखा दिखा 'राशि बेवफा है'

jantaserishta.com
16 Feb 2022 11:06 AM IST
इंटरनेट पर वायरल 20 रुपए का नोट, सोनम के बाद लिखा दिखा राशि बेवफा है
x

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है. इन वायरल चीजों पर मीम्स (Mems) की बाढ़ आ जाती है. कभी "सोनम गुप्ता बेवफा है" और 'रासोड़े में कौन था' के मीम्स जमकर वायरल हुए थे. इसी कड़ी में अब 'राशि बेवफा है' (Rashi Bewafa Hai) खूब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि आखिर 'ये राशि है कौन'? तो आइए जानते हैं पूरा मामला...

दरअसल, 20 रुपये के नोट की एक तस्वीर जिसपर लिखा है 'राशि बेवफा है' Twitter पर वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर इस नोट की तस्वीर छाने के बाद इसपर तरह-तरह के Mems बनने लगे.
गौरतलब है कि इससे पहले, 2016 की शुरुआत में, कुछ Currency नोटों की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिन पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' (Sonam Gupta Bewafa Hai) लिखा था. तब इसको लेकर तरह-तरह के Mems वायरल हुए थे.
इसके बाद 'रसोड़े में कौन था' (Rasode Me Kon Tha) भी सोशल मीडिया पर छाया रहा. इसकी शुरुआत हुई थी साथ निभाना साथ‍िया (Saath Nibhaana Saathiya) शो के पॉपुलर रैप्सोडी 'रसोड़े में कौन था' से. आम जनता से लेकर सेलेब्स तक हर किसी की जुबान पर 'रसोड़े में कौन था' का खुमार चढ़ा हुआ था.
अब 20 रुपये की नोट जिसपर 'राशि बेवफा है' लिखा है, को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. यूजर्स पूछ रहे हैं कि 'आखिर ये राशि कौन है?' यही नहीं ट्विटर पर 'राशि कौन है' ट्रेंड करने लगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story