भारत

दो कारों से 20 लाख 50 हजार बरामद, आयकर विभाग की टीम को बुलाया गया

jantaserishta.com
17 March 2024 12:49 PM IST
दो कारों से 20 लाख 50 हजार बरामद, आयकर विभाग की टीम को बुलाया गया
x
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की कोतवाली शहर पुलिस ने शनिवार-रविवार दरमियानी रात को चेकिंग के दौरान दो कारों से 20 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह पैसा चुनाव के लिए था या नहीं। पुलिस के अनुसार, कार चालक नकदी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने पूरी रकम जब्त कर ली है और स्टेटिक सर्विलांस टीम को भी बुलाया है।
शनिवार रात कोतवाली शहर थाने की टीम चार भगीरथ गंगा बैराज चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दोनों कारों की तलाशी ली और उसमें से 20 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए।
स्टेटिक टीम मजिस्ट्रेट विकास कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों से 500-500 के नोटों की 41 गड्डियों में 20 लाख 50 हजार रुपये जब्त किए गए। किरतपुर के मोहल्ला महाजनान निवासी पीयुष गोयल की सियाज कार से 15 लाख रुपए और उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी मनीष कुमार की कार से 5 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए गए।
पुलिस ने जब कार सवारों से नकदी के संबंध में विवरण देने के लिए कहा, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। नकदी बरामद होने के बाद फ्लाइंग स्क्वाड और आयकर विभाग टीम को बुलाया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story