भारत

अधिकारी के घर से 2 करोड़ नकद बरामद, सोने के जेवरात भी जब्त

jantaserishta.com
30 Sept 2023 5:42 PM IST
अधिकारी के घर से 2 करोड़ नकद बरामद, सोने के जेवरात भी जब्त
x
ACB का एक्शन.
हैदराबाद: तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को एक मंडल राजस्व अधिकारी (एमआरओ) के आवास पर छापेमारी की। इस दौरान लगभग 2 करोड़ रुपये नकद और सोने के जेवरात भी बरामद हुए।
एसीबी अधिकारियों को हैदराबाद के वनस्थलीपुरम इलाके के हस्तिनापुरम में अधिकारी के आवास पर लोहे के बक्सों में छिपाए गए नोटों की गड्डियां मिलीं। महेंदर रेड्डी नलगोंडा जिले के मैरीगुडा में एमआरओ रूप में कार्यरत हैं। एसीबी अधिकारियों ने उन बंद लोहे के बक्सों को तोड़ दिया, जिनमें नोट छिपाए गए थे। उनके पास से सोने के जेवरात और चल-अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी बरामद हुए। अलग-अलग ठिकानों पर एमआरओ और उनके रिश्तेदारों के घरों पर तलाशी ली गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story