भारत

12 लाख रुपए की लूट, फैक्ट्री मैनेजर के घर हुई वारदात

Nilmani Pal
4 Jan 2022 8:25 AM IST
12 लाख रुपए की लूट, फैक्ट्री मैनेजर के घर हुई वारदात
x

उत्तर प्रदेश। आगरा के भगवान नगर में एक मकान से 12 लाख रुपए लूट की घटना सामने आई है। आगरा के SSP सुधीर कुमार सिंह ने बताया, "जिनके मकान में लूट की घटना हुई है वे एक फैक्ट्री में मैंनेजर हैं। इनके घर पर तकरीबन 12 लाख रुपए नकद थे।

2 लोगों ने पहले तो मकान का दरवाज़ा खुलवाया फिर बल का प्रयोग कर घरवालों को बंधक बनाकर पैसे लूट कर ले गए। भागते हुए उन्होंने पिस्तौल व छुरी छोड़ दी। प्राथमिक अनुमान है कि घटना को किसी पहचान वाले ने प्लान किया है। जांच के लिए 3 टीम बनाई गई है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story