भारत
यात्री बस से 1.09 करोड़ रुपए जब्त, जानें एसपी ने क्या बताया?
jantaserishta.com
4 April 2024 9:35 AM IST

x
देर रात वाहनों की चेकिंग.
रांची: झारखंड के गिरिडीह जिले में जीटी रोड पर बुधवार देर रात वाहनों की चेकिंग के दौरान एक यात्री बस से एक करोड़ नौ लाख रुपए जब्त किए गए। गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। आशंका है कि इस रकम का इस्तेमाल चुनाव कार्य को प्रभावित करने के लिए किया जाना था।
जिस बस से रकम की बरामदगी हुई, वह बिहार के गया से कोलकाता जा रही थी। एसपी के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि यात्री बस में बड़ी रकम ले जाई जा रही है। इस आधार पर फ्लाइंड स्क्वॉड टीम को अलर्ट किया गया। बगोदर थाना क्षेत्र के औरा नामक स्थान पर चेकिंग के दौरान महारानी नामक यात्री बस से एक करोड़ नौ लाख रुपए जब्त किए गए। इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई है।
झारखंड में पिछले 10 दिन के दौरान अलग-अलग जिलों में पुलिस ने कुल मिलाकर करीब दो करोड़ की रकम जब्त की है। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है और इस दौरान 50 हजार रुपए से ज्यादा की नगदी लेकर चलने पर रोक है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





