
RRC Railway Recruitment 2024: आरआरसी रेलवे रिक्रूटमेंट 2024: सेंट्रल रेलवे ने 2,424 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित Applications invited किए हैं। उम्मीदवार रेलवे भर्ती सेल, सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया 16 जुलाई को शुरू हुई और 15 अगस्त शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, टेलर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, प्रोग्रामिंग और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट, मैकेनिक डीजल, टर्नर, प्रयोगशाला सहायक, मैकेनिक मशीन टूल्स मेंटेनेंस, प्रोग्रामिंग और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम मेंटेनेंस और कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग असिस्टेंट के पद मुंबई, क्लस्टर भुसावल, पुणे, नागपुर और सोलापुर जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे।





