भारत

RRB NTPC परिणाम कल जारी होंगे यहां जानें- कब कैसे और देख सकेंगे स्कोर

Teja
14 Jan 2022 9:23 AM GMT
RRB NTPC परिणाम कल जारी होंगे यहां जानें- कब कैसे और देख सकेंगे स्कोर
x
रेलवे भर्ती बोर्ड RRB NTPC CEN 01/2019 CBT-1 परिणाम 15 जनवरी 2022 तक 21 रीजनल वेबसाइटों पर जारी करेगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रेलवे भर्ती बोर्ड RRB NTPC CEN 01/2019 CBT-1 परिणाम 15 जनवरी 2022 तक 21 रीजनल वेबसाइटों पर जारी करेगा। क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अप्रेटिंस, स्टेशन जैसे नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के तहत 35281 रिक्तियों की भर्ती के लिए प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट आयोजित किया गया था।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि, "प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) का परिणाम वर्तमान में प्रक्रिया में है और परिणाम 15 जनवरी 2022 तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों में प्रकाशित होने की संभावना है।" भारतीय रेलवे ने 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक 7 चरणों में आरआरबी एनटीपीसी (सीबीटी -1) परीक्षा आयोजित की।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1- सबसे पहले आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइटों की आधिकारिक साइट पर जाएं।
स्टेप 2- "RRB NTPC Result 2021" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
स्टेप 4- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
RRB अहमदाबाद -- rrbahmedabad.gov.in
RRB अजमेर -- rrbajmer.gov.in
RRB इलाहाबाद -- rrbald.gov.in
RRB बैंग्लोर -- rrbbnc.gov.in
RRB भोपाल -- rrbbhopal.gov.in


Next Story