भारत

आरपीएन सिंह बदलेंगे पाला: कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका देने जा रही है बीजेपी, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ उतारने की तैयारी

jantaserishta.com
25 Jan 2022 11:37 AM IST
आरपीएन सिंह बदलेंगे पाला: कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका देने जा रही है बीजेपी, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ उतारने की तैयारी
x

RPN Singh News: यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी आरपीएन सिंह को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से उतारने की तैयारी में है.

फिलहाल आरपीएन सिंह की तरफ से आधिकारिक तौर पर इसपर कुछ नहीं कहा गया है. बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने कल ही अपनी जो स्टार कैंपेनर वाली लिस्ट जारी की है. उसमें आरपीएन सिंह को भी शामिल किया गया है.
स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लड़ेंगे आरपीएन सिंह?
RPN सिंह के बीजेपी में आने की चर्चा काफी समय से चल रही थी. RPN सिंह अगर बीजेपी में आते हैं तो बीजेपी उनको स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है. बता दें कि आरपीएन सिंह पिछड़ी जाति सैंथवार-कुर्मी से हैं. पूर्वांचल में सैंथवार जाति के लोगों की तादाद अच्छी संख्या में है. कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया इसमें खास इलाके हैं. पूर्वांचल में आरपीएन सिंह का अपना भी मजबूत होल्ड है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story