भारत

लोकसभा चुनाव: आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले ने यूपी में की एक लोकसभा सीट की मांग

jantaserishta.com
5 March 2024 10:34 AM IST
लोकसभा चुनाव: आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले ने यूपी में की एक लोकसभा सीट की मांग
x

फाइल फोटो

लखनऊ: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले ने आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी से उत्तर प्रदेश में एक सीट की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सहयोगी गठबंधन को सभी 80 सीटों पर विजयी हासिल करने में मदद करेगी।
अठावले ने कहा कि एक वक्त ऐसा भी था, जब उनकी पार्टी प्रदेश में काफी मजबूत थी, लेकिन बहुजन समाज पार्टी के आगमन के बाद उनकी पार्टी राजनीतिक मोर्चे पर कमजोर हो गई, लेकिन अब मायावती की अगुवाई में बसपा बिल्कुल भी मजबूत नहीं है। कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए अठावले ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ठीक उसी तरह से विफल होंगे, जैसे इससे पहले हो चुके हैं।
अठावले ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव भारत के संविधान का सम्मान नहीं करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। उन्होंने नवनिर्मित संसद भवन का नाम भी 'संविधान भवन' रखा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story