भारत

RPF जवान ने यात्री को मौत के मुंह से खींचा, कैमरे में कैद हुआ हैरतंगेज वीडियो

jantaserishta.com
9 Jun 2021 3:38 PM IST
RPF जवान ने यात्री को मौत के मुंह से खींचा, कैमरे में कैद हुआ हैरतंगेज वीडियो
x
वीडियो वायरल होने के बाद इस आरपीएफ के एसआई की जमकर तारीफ हो रही है.

बिहार के गया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ के जांबाज दरोगा का एक यात्री को बचाते हुए का वीडियो वायरल हुआ है. महज 32 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है, कि चलती ट्रेन से गिरने के दौरान दरोगा ने किस तरह यात्री की जान बचाई. वीडियो वायरल होने के बाद इस आरपीएफ के एसआई की जमकर तारीफ हो रही है.

महाराष्ट्र में मयूर शेल्के के बाद बिहार में आरपीएफ के एसआई राजेन्द्र कुमार ने एक यात्री को मौत के मुंह से खींच लिया. गया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह राजेंद्र ने यात्री को चलती ट्रेन से गिरने के बाद पटरी पर आने से पहले ही खींच लिया.
ये वीडियो महज 32 सेकंड का है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा होता है. अचानक उसका पैर फिसल जाता है और वह ट्रेन के साथ घिसट जाता है. उसी समय प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे एसआई राजेंद्र कुमार उधर से गुजर रहे होते हैं.
एसआई की जैसे ही उस यात्री पर नजर पड़ती है, तो वो तेजी से उसकी ओर दौड़ लगाते हैं. इस यात्री को वे ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच के हिस्से में फंसने से पहले ही बाहर निकाल लेते हैं. इस घटना के बाद जहां यात्री द्वारा एसआई का आभार जताया जा रहा है, तो वहीं एसआई की रेलवे अधिकारियों द्वारा भी तारीफ की जा रही है.
ये पूरी घटना 8 जून की है, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोगों द्वारा आरपीएफ के दरोगा की जमकर तारीफ की जा रही है. बता दें इससे पहले महाराष्ट्र में सेंट्रल रेलवे के कर्मचारी का एक वीडियो वायरल हुआ था.
सेंट्रल रेलवे के कर्मचारी मयूर शेल्के ने एक बच्चे को अपनी जान पर खेलकर उस दौरान बचाया था, जब पटरी पर गिरे बच्चे के बिलकुल नजदीक ट्रेन आ गई थी. मयूर शेल्के की इस बहादुरी के लिए उन्हें रेलवे की ओर से 50 हजार का इनाम भी दिया गया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story