भारत

RPF जवान बने फरिश्ते, ट्रेन के नीचे जाने ही वाला था शख्स, तभी हुआ ये चमत्कार

jantaserishta.com
31 Jan 2021 8:47 AM IST
RPF जवान बने फरिश्ते, ट्रेन के नीचे जाने ही वाला था शख्स, तभी हुआ ये चमत्कार
x
मौजूद लोगों ने एक शख्स को प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेन के नीचे से जाने से बचा लिया....

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन (Kalyan Railways Station) पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो जवानों और वहां पर मौजूद लोगों ने एक शख्स को प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेन के नीचे से जाने से बचा लिया. न्यूज एजेंसी ANI ने इस पूरी घटना का वीडियो शेयर किया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गैम में शख्स गिर रहा था, तभी आरपीएफ दो जवानों और एक यात्री ने दौड़ते हुए महिला को खींच लिया और उसे ट्रेन से दूर प्लेटफॉर्म पर खींचने में कामयाब रहे. इस घटना का वीडियो रेलवे स्टेशन पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. आरपीएफ के जवानों की सतर्कता के कारण शख्स की जान बच गई. देखें VIDEO...


मालूम हो कि घटना से दो दिन पहले ही कल्याण स्टेशन पर भी ऐसा ही हादसा हुआ था. चलती ट्रेन पर एक परिवार चढ़ने की कोशिश कर रहा था. आरपीएफ जवानों की नजर पड़ते ही उन्होंने दोनों यात्रियों को ट्रेन के अंदर धकेल दिया.घटना को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा था कि ''अपनी सूझबूझ और बहादुरी से आरपीएफ ने पुन: एक बार एक गंभीर हादसे को टाला और मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन पर दो यात्रियों को चलती ट्रेन से गिरने से बचाने के लिए ट्रेन के अंदर धकेल दिया.''



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story