भारत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी खत्म, दिल्ली कैपिटल्स को दिया 190 रनों का टारगेट

jantaserishta.com
16 April 2022 9:31 PM IST
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी खत्म, दिल्ली कैपिटल्स को दिया 190 रनों का टारगेट
x
पढ़े पूरी खबर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 27वां मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 189 रन बनाए हैं। दिनेश कार्तिक ने धुआंधार सर्वाधिक नाबाद 66 रन बनाए। कार्तिक और अहमद के बीच छठे विकेट के लिए 52 गेंदों में 97 रन की साझेदारी हुई।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत खराब हुई है। दूसरे ओवर में ही अनुज रावत बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। विराट कोहली 12 के स्कोर पर रन आउट हुए। प्रभुदेसाई 6 रन पर आउट हुए। वहीं मैक्सवेल ने 34 गेंदों में शानदार 55 रन बनाए।
दिल्ली की टीम में सरफराज खान के स्थान पर मिचेल मार्श को जगह मिली है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में हर्षल पटेल की वापसी हुई है। उन्होंने आकाशदीप की जगह शामिल किया गया है। आरसीबी ने लगातार तीन जीत से अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन चेन्नई ने पिछले मैच में उसे 23 रन से हरा दिया था। दूसरी तरफ दिल्ली पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 44 रन की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story