भारत

आरएफआई के साथ मिलकर गोरखपुर में बनाएंगे रोइंग ट्रेनिंग एकेडमी: डॉ सहगल

jantaserishta.com
31 May 2023 5:09 PM IST
आरएफआई के साथ मिलकर गोरखपुर में बनाएंगे रोइंग ट्रेनिंग एकेडमी: डॉ सहगल
x

फाइल फोटो

गोरखपुर (आईएएनएस)|अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण डॉ नवनीत सहगल ने कहा कि रामगढ़ताल में वाटर स्पोर्ट्स की असीम संभावनाओं के अनुरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से पहली बार रोइंग प्रतियोगिता हुई है, वह भी देशभर के विश्वविद्यालयों की टीमों के बीच राष्ट्रीय स्तर की। प्रतियोगिता का जायजा लेने आए रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) के शीर्ष पदाधिकारी भी मानते हैं कि रामगढ़ताल और यहां का वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं के लिए सर्वथा उपयुक्त है। साथ ही इस वेन्यू को नेशनल लेवल के ट्रेनिंग सेंटर के रूप में तब्दील किया जा सकता है। यूपी का खेल विभाग आरएफआई के साथ मिलकर गोरखपुर में रोइंग ट्रेनिंग एकेडमी बनाएगा। इसे लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त कर कार्ययोजना बनाई जाएगी।
प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण डॉ नवनीत सहगल मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। बुधवार को रामगढ़ताल की जेट्टी पर रोइंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने आए डॉ सहगल ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच ही है कि उन्होंने रामगढ़ताल का कायाकल्प सिर्फ पर्यटन की ही ²ष्टि से नहीं कराया है, बल्कि इसमें वाटर स्पोर्ट्स की अंतर्निहित संभावनाओं को भी आगे बढ़ाया है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की रोइंग प्रतियोगिता भी उनकी ही सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आरफआई के पदाधिकारियों के देशभर के 26 विश्वविद्यालयों के युवा खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकोन ने भी माना है कि रामगढ़ताल और वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रोइंग के लिए लाजवाब है।
डॉ सहगल ने बताया कि आरफआई की अध्यक्ष व महासचिव भी उत्तर भारत में रोइंग कोचिंग सेंटर या ट्रेनिंग एकेडमी के लिए रामगढ़ताल और वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को एक उत्कृष्ट जगह मान रहे हैं। उनकी भी इच्छा यहां ट्रेनिंग एकेडमी स्थापित करने की है। इस संबंध में उनके साथ प्रारंभिक दौर की वार्ता यहीं गोरखपुर में हुई है। ट्रेनिंग एकेडमी खुल जाने से उत्तर प्रदेश के रोइंग खिलाड़ियों को यहीं सारी सुविधाएं मिलने लगेगी और वे किसी अन्य राज्य जाने की बजाय अपने प्रदेश के लिए मेडल जीतेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story