भारत

कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान राउडी-शीटर की गोली मारकर हत्या

jantaserishta.com
6 May 2023 4:20 PM IST
कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान राउडी-शीटर की गोली मारकर हत्या
x
विजयपुरा (कर्नाटक) (आईएएनएस)| जिले में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान शनिवार को एक राउडी-शीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हैदर अली नदाफ के रूप में हुई है। शहर में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे नदाफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक, जब वह चुनाव प्रचार कर रहा था तब हत्यारे एक कार में आए थे और गोली मारकर मौके से फरार हो गए। नदाफ की पत्नी निशात विजयपुरा नगर निगम की सदस्य हैं। वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीती थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story