भारत

कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने रोड मैप तैयार किया, ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

jantaserishta.com
2 July 2023 10:00 AM IST
कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने रोड मैप तैयार किया, ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
x

फाइल फोटो

गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने रोड मैप तैयार किया है। गाजियाबाद से दिल्ली राजस्थान पंजाब हरियाणा के लाखों कांवड़िये गुजरेंगे। जिले में कांवड़ के दो मार्ग हैं जिनसे होकर लाखों श्रद्धालु गुजरते हैं। अब कंवाड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है जो 18 जुलाई तक जारी रहेगा।
जिले में कांवड़ के दो मार्ग हैं, इनमें एक मार्ग 25 किमी लंबा मुरादनगर से टीला मोड पाइपलाइन रोड तक और दूसरा 42.5 किमी लंबा कादराबाद बार्डर से गाजियाबाद-दिल्ली बार्डर तक है। अब कंवाड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चार जुलाई की रात मेरठ रोड पर से भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी और हल्के वाहनों के लिए यह पाबंदी आठ जुलाई से लागू होगी। हल्के और भारी वाहनों के लिए यह प्लान 18 जुलाई तक लागू रहेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story