भारत

रॉटविलर का हमला, शख्स का किया ये हाल!

jantaserishta.com
20 Sept 2022 9:11 AM IST
रॉटविलर का हमला, शख्स का किया ये हाल!
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

काफी सारा मांस भी निकाल लिया था. ज्यादा खूब बहने के कारण हेमंत वहीं बेहोश हो गया.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डॉग बाइट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. यहां बीते दिनों पिटबुल के काटने से एक बच्चे को डेढ़ सौ से अधिक टांके लगवाने पड़ गए थे. ताजा मामला थाना कविनगर इलाके के आदित्य वर्ल्ड सिटी का है, जहां लग्जरिया एस्टेट सोसाइटी में रहने वाले शख्स को रॉटविलर (Rottweiler) ब्रीड के कुत्ते ने इतनी बुरी तरह काट लिया कि उसे सर्जरी करानी पड़ी.
पीड़ित शख्स का नाम हेमंत है. जानकारी के मुताबिक, हेमंत कुछ दिन पहले अपने पालतु कुत्ते को टहलाने के लिए सोसायटी के गेट के बाहर लेकर गए थे. तभी वहां दो बच्चे भी अपने रॉटविलर डॉग को टहलाने के लिए लाए. हेमंत ने बताया कि उन्हें देखकर रॉटविलर आक्रामक हो गया और अचानक से उसने उन पर अटैक कर दिया.
इतना ही नहीं रॉटविलर ने 20 से 22 मीटर तक हेमंत के पैर के पकड़कर घसीट लिया. गनीमत ये रही कि उसी दौरान वहां से दो बाइक सवार गुजर रहे थे. उन्होंने तुरंत बाइक रोककर सोसायटी के चौकीदार की मदद से हेमंत को बचाने की कोशिश की. हेमंत ने भी खुद को बचाने के लिए कुत्ते को मुक्के मारे ताकि वह उसे छोड़ दे. लेकिन तब तक कुत्ता उसे बुरी तरह जख्मी कर चुका था. कुत्ते ने हेमंत की टांग से काफी सारा मांस भी निकाल लिया था. ज्यादा खूब बहने के कारण हेमंत वहीं बेहोश हो गया.
शोर सुनकर सोसायटी के लोग भी वहां आ गए. तुरंत हेमंत को अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने हेमंत के दर्द को कम करने के लिए तुरंत 23 इंजेक्शन लगाए. घाव इतना ज्यादा था कि डॉक्टर टांके भी नहीं लगा सके. टांग से मांस गायब था. फिर डॉक्टरों ने हेमंत की सर्जरी की. हेमंत की स्किन ग्राफ्टिंग की गई है. डॉक्टरों ने बताया कि अभी भी हेमंत को ठीक होने में 1 से 2 महीने का समय लगेगा.
वहीं, हेमंत की शिकायत पर कविनगर थाना पुलिस में रॉटविलर डॉग के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है. मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story