भारत

मासूम पर रॉटविलर डॉग का हमला, मालिक देखता रहा, कैमरे में कैद हो गया अचम्भित करने वाला ये वीडियो

jantaserishta.com
17 Jan 2022 2:37 PM IST
मासूम पर रॉटविलर डॉग का हमला, मालिक देखता रहा, कैमरे में कैद हो गया अचम्भित करने वाला ये वीडियो
x
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

नोएडा: सोमवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के सादोपुर गांव में प्रतिबंधित ब्रीड रॉयविलर ने एक मासूम पर जानलेवा हमला किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सादोपुर गांव में एक व्यक्ति ने प्रतिबंधित ब्रीड रॉटविलर पाल रखे हैं। सोमवार की सुबह इस डॉगी ने घर के बाहर एक बच्चे को बुरी तरीके से जकड़ लिया। डॉगी ने मासूम बच्चे की टांग पकड़ ली। दो महिलाओं ने डॉगी से बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया, जब डॉगी ने मासूम बच्चे को नहीं छोड़ा तो एक व्यक्ति ने ब्रीड रॉटविलर पर डंडे से वार किया। जिसके बाद कुत्ता मासूम को छोड़कर भाग गया।
यह सब नजारा कुत्ते का मालिक अपने घर की छत पर खड़ा हो कर देख रहा था, लेकिन उसके परिजनों में से किसी ने भी मासूम बच्चे को छुड़ाने तक की कोशिश नहीं की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में गांव के लोगों ने बताया कि कुत्ता मालिक रविंद्र दबंग किस्म का व्यक्ति है। वह अपने घर में काफी प्रतिबंधित ब्रीड के कुत्तों का रखता है। बताया जा रहा है कि रविन्द्र के घर में प्रतिबंधित ब्रीड के और भी अन्य कुत्ते हैं।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story