भारत

थूक लगाकर बना रहा था रोटी, वीडियो हुआ वायरल तो...आप भी देखें

jantaserishta.com
17 Oct 2021 8:13 AM IST
थूक लगाकर बना रहा था रोटी, वीडियो हुआ वायरल तो...आप भी देखें
x
वीडियो में एक शख्स थूक लगाकर रोटी बनाता नजर आ रहा है.

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से थूक लगाकर रोटी और नान बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर एक चिकन कार्नर बताया जा रहा है. वीडियो में एक शख्स थूक लगाकर रोटी बनाता नजर आ रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है.

उधर, गाजियाबाद पुलिस वीडियो के वायरल होने के बाद एक्शन में आ गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
इससे पहले मेरठ में एक शादी में थूक लगाकार रोटियां बनाने का मामला सामने आया था. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने थूक लगाने वाला शख्स नौशाद को गिरफ्तार कर लिया था. नौशाद पर यूपी पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया था, ताकि वह जल्द जमानत पर बाहर ना आ सके.
वहीं, इसी साल जून में वेस्ट दिल्ली के ख्याला इलाके में बने चांद नाम के होटल से ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां काम करने वाले दो शख्स थूक लगाकर रोटी बना रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद इब्राहिम (40) और साबी अनवर (22) को गिरफ्तार किया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story