भारत

रोपवे हादसा: देवघर के त्रिकुट पहाड़ पर रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, 3 की मौत, बाकी सभी को बचाया

jantaserishta.com
12 April 2022 1:39 PM IST
रोपवे हादसा: देवघर के त्रिकुट पहाड़ पर रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, 3 की मौत, बाकी सभी को बचाया
x
देखें वीडियो।

देवघर: झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत पर रोपवे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है. करीब 45 घंटे की जद्दोजहद के बाद हवा में अटके लोगों को बचा लिया गया है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जिसमें से दो की मौत तो रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हुई.

रविवार शाम 4 बजे त्रिकूट पर्वत पर रोपवे की ट्रालियां आपस में टकरा गई थीं. इस हादसे करीब आधा दर्जन ट्रालियां हवा में अटक गई थीं, जिसमें करीब 50 से अधिक लोग सवार थे. जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त कुछ लोग घायल हुए थे, जिनमें एक की मौत हो गई थी. इसके बाद सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने 45 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर बाकी लोगों को निकाला.
इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. मंगलवार को एक महिला रस्सी से फिसल गई, जिसकी भी मौत हो गई. आईटीबीपी का कहना है कि यह मुश्किल रेस्क्यू अभियान था, क्योंकि हजारों मीटर की ऊंचाई पर लोग हवा में अटके हुए थे, उनके पास पहुंचना मुश्किल था. ट्रालियों में फंसे लोगों को ड्रोन के जरिए खाना और पानी पहुंचाया जा रहा था.
आईटीबीपी के विवेक पांडे ने बयाता कि आज महिला के साथ हुआ हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story