भारत

रोप वे हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा, कंपनी ने किया ये ऐलान

jantaserishta.com
16 April 2022 3:07 PM IST
रोप वे हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा, कंपनी ने किया ये ऐलान
x

देवघर: झारखंड में हुए रोपवे हादसे में जान गंवाने वाले तीनों परिवार के सदस्यों को दामोदर इंफ्रा कंपनी 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देगी. इसके अलावा कंपनी दुमका में तैनात मृतक राकेश मंडल की पत्नी को नौकरी देने के लिए तैयार है.

देवघर में बीते 10 अप्रैल को त्रिकुट रोपवे हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी. रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी दामोदर इंफ्रा मृतकों के परिजनों और आश्रितों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देगी. कंपनी के जनरल मैनेजर महेश मोइता ने आजतक से फोन पर बातचीत में इस बात की पुष्टि की है.
मोइता ने बताया कि तीनों मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. इसके लिए कंपनी ने शुक्रवार को जिला प्रशासन को 25 लाख रुपये के तीन चेक सौंप दिए हैं. इसके अलावा कंपनी, दुमका में तैनात कर्मचारी राकेश मंडल की पत्नी को नौकरी देने के लिए तैयार है. उन्होंने बताया कि कंपनी पीड़ित परिवारों की मानवता के आधार पर हर संभव मदद करेगी. बता दें कि झारखंड सरकार ने भी तीनों मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है.
देवघर त्रिकुट रोपवे हादसे में 11 अप्रैल को 30 लोगों का रेस्क्यू किया गया था. करीब 45 घंटे चले इस ऑपरेशन के बाद भी तीन लोगों की मौत हो गई थी. इनमें से दो की मौत तो रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ही हुई थी. झारखंड सरकार का कहना है कि इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story