भारत

बहस के बाद रूममेट ने महिला की हत्या की, वजह जानकर दंग हो जाएंगे

jantaserishta.com
30 May 2023 4:01 PM IST
बहस के बाद रूममेट ने महिला की हत्या की, वजह जानकर दंग हो जाएंगे
x
फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी और अपराध टीमों को भी मौके पर बुलाया गया और बाद में सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में मजनू का टीला इलाके में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक 35 वर्षीय महिला की उसकी रूम पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मंगलवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक महिला की पहचान रानी के रूप में हुई है। रानी मजनू का टीला क्षेत्र के अरुणा नगर की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि अरुणा नगर स्थित एक घर की तीसरी मंजिल पर खून से लथपथ एक महिला की लाश पड़ी है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
उत्तरी दिल्ली के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने कहा कि फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी और अपराध टीमों को भी मौके पर बुलाया गया और बाद में सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
रूममेट 36 वर्षीय सपना से पुलिस ने पूछताछ की और बाद में उसने रानी की हत्या की बात भी कबूल की। डीसीपी ने कहा, रानी और सपना एक साथ किराए के मकान में रहती थीं। रानी गुरुग्राम में एक ब्यूटी पार्लर की दुकान पर काम करती थी और सपना पार्टियों में वेटर/डेकोरेटर का काम करती थी। सपना तलाकशुदा है और उसकी एक बेटी है।
डीसीपी ने कहा कि सोमवार की रात, अरुणा नगर में नेहा के घर सपना, रानी, नेहा, तेनजिन और 4-5 अन्य लोगों ने रात 1 बजे तक एक पार्टी की थी। पार्टी के बीच शराब पीने के दौरन सपना और रानी में कहासुनी हुई थी।
अधिकारी ने कहा कि पार्टी के बाद सपना और रानी अपने किराए के रूम में वापस आ गईं और फिर शराब पीने लगीं। सुबह लगभग 4:30 बजे दोनों के बीच फिर से तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई।
रानी ने हाल ही में सपना के मृत पिता को गाली दी, जिसे गुस्साई सपना ने रसोई के चाकू से रानी के सीने पर वार कर दिया। रानी ने तुरंत दम तोड़ दिया। अपराध के इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story