भारत

घर पर लगा सोलर पैनल बना काल, ऐसे बच्ची समेत दो की गई जान

jantaserishta.com
10 Oct 2026 5:56 PM IST
घर पर लगा सोलर पैनल बना काल, ऐसे बच्ची समेत दो की गई जान
x

सांकेतिक तस्वीर

मचा कोहराम.
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तेज तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. जसराना इलाके के चनारी गांव में घर पर लगा सोलर पैनल गिरने से 8 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एक एजेंसी ने बताया कि पुलिस के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार को हुआ, जब चनारी गांव में तेज तूफान आया. इस दौरान एक घर पर लगा सोलर पैनल गिर गया. इसकी चपेट में आने से घर के मालिक गिरीश बाबू (45) और 8 साल की कनिष्का की मौत हो गई. अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया.
जसराना थाने के प्रभारी भगवत सिंह ने शनिवार को हादसे की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हादसे में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एक तरफ जहां 45 वर्षीय गिरीश बाबू की मौत से परिवार ने अपना सहारा खो दिया, वहीं महज 8 साल की कनिष्का की मौत ने भी अपनों को गहरे सदमे में डाल दिया. तूफान के दौरान सोलर पैनल गिरने से हुए इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story