
x
अस्पताल में भर्ती.
अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ में भारी बारिश के कारण दो मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत सात लोग मलबे में दब गए। मामला टप्पल थाना इलाके के जैदपुरा गांव का है। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में बीते तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। गुरुवार सुबह जैदपुरा गांव में स्थित एक दो मंजिला मकान की छत अचानक गिर गई। घटना के समय परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे। इस हादसे में तीन बच्चों, दो महिलाओं समेत सात लोग मलबे में दब गए। हादसे के जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने हादसे के बाद मलबे में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। उन्होंने घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह एक मकान की छत अचानक गिर गई थी। घटना के समय सो रहे सभी लोग मलबे में दब गए। बाद में सभी लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
जैदपुरा निवासी सद्दाम ने बताया कि गुरुवार तड़के करीब तीन बजे के आसपास ये हादसा हुआ। इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच भारी बारिश की आशंका के चलते डीएम ने गुरुवार (12 सितंबर 2024) को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक गुरुवार को जिले के स्कूल में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





