
x
बड़ी खबर
धौलपुर में छत गिर जाने से दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई. वहीं छह लोग घायल हो गए. बताया जाता है कि एक घर का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान निर्माणाधीन मकान का छत भरभराकर गिर गया. इसमें दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई. वहीं छह लोग घायल हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में जल रहा है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात यह हादसा हुआ. बताया जाता है कि शहर के संत नगर रोड इलाके में एक मकान का निर्माण हो रहा था. उसमें दस मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान निर्माणाधीन मकान की छत अचानक से नीचे गिर गई. इस हादसे में दो मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई.
एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि निर्माणाधीन मकान के तीसरे तल्ले की छत अचानक से गिर गई. छत के नीचे करीब 8 मजदूर फंस गए थे. मलबे से निकालकर सभी मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें से दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. मरने वाले मजदूरों की पहचान लखन लोढ़ा 35 वर्ष और भोला 26 वर्ष के रूप में की गई. वहीं बाकी लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है.
पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने में लापरवाही बरती गई थी. इस कारण यह हादसा हुआ है. आगे की जांच जारी है.
Tagsधौलपुरधौलपुर न्यूज़छत गिर जाने से दबकर दो मजदूरों की मौतदो मजदूरों की मौतDholpurDholpur NewsTwo laborers died due to roof collapseTwo laborers died
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





