
x
मचा कोहराम.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार सुबह को एक मकान की कच्ची छत गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। उप जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर (एसडीएम सदर) परमानंद झा ने बताया कि रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि नगर कोतवाली इलाके के नियाज़ीपुर गांव में बारिश के कारण एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि मकान की कच्ची छत के गिरने से मलबे के नीचे दबने से कविता (26) और उनकी बेटी मानसी (6) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि घायल अक्षय (28) को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़मुजफ्फरनगर पुलिसछत गिरीमौतmuzaffarnagarmuzaffarnagar newsmuzaffarnagar policeroof collapsedeath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





