भारत

गैस सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद छत गिरी, 2 की मौत और 6 घायल, VIDEO

jantaserishta.com
18 Aug 2023 1:15 PM IST
गैस सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद छत गिरी, 2 की मौत और 6 घायल, VIDEO
x
जैसे ही महिला ने गैस जलाने के लिए माचिस जलाई, आग लग गई।
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में शुक्रवार को गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से छत गिर गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि लखीमपुर खीरी के थाना पसिगंवा एक कस्बे में चाय बनाते समय एक सिलेंडर फट गया जिससे मकान की छत गिर गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पड़ोसियों ने बताया कि परिवार की महिला चाय बनाने के लिए रसोई घर गई थी। यहां पहले से ही गैस सिलेंडर में लीकेज था। जैसे ही महिला ने गैस जलाने के लिए माचिस जलाई, आग लग गई। फिर जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से मलबे में दबे परिवार के अन्य लोगों को बाहर निकाला। उनको नजदीकी अस्पताल ले गई। लेकिन, हालत गंभीर होने के कारण सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि लगा कि कहीं कोई भूकंप या बम ब्लास्ट हुआ है। हम घर के बाहर निकले तो देखा बब्बू का मकान जमींदोज हो गया था। सभी लोगों ने दौड़कर अपहले मलबा हटाया। वहीं पुलिस को भी सूचना दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story