
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
जबकि 1 घायल है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है. राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के चलते शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया. यहां कैंट थानाक्षेत्र में दिलकुशा गार्डन के पास दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई. एक व्यक्ति घायल हो गया. उधर, उन्नाव में भी बड़ा हादसा हो गया. यहां भारी बारिश के चलते एक घर की छत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 1 घायल है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ और उन्नाव की घटना पर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं.
लखनऊ कैंट के अंतर्गत दिलकुशा में ये हादसा हुआ. यहां दीवार गिरने से 9 लोगो की मौत हो गई, जिनमें 3 पुरूष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. एक व्यक्ति घायल है. बताया जा रहा है कि ये लोग दीवार के पास सो रहे थे. अचानक दीवार गिरने से चपेट में आ गए. पुलिस-प्रशासन मौके पर बचाव कार्य मे जुटी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





