भारत

दिल्ली में छत ढहने का मामला, 8 दिन के बच्चे की इलाज के दौरान मौत

jantaserishta.com
28 Dec 2022 5:30 PM IST
दिल्ली में छत ढहने का मामला, 8 दिन के बच्चे की इलाज के दौरान मौत
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मध्य दिल्ली में एक मकान की छत गिरने से एक महिला और उसके 3 साल के बेटे की मौत के एक दिन बाद उसके 8 दिन के बच्चे- जुड़वा बच्चों में से एक- ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, जुनैद का कल रात निधन हो गया। उसके अन्य तीन बच्चों का इलाज चल रहा है और वह अब ठीक हैं।
पुलिस ने कहा कि मंगलवार सुबह 4.45 बजे घर की छत गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद चांदनी महल इलाके में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। छत गिरने से छह लोग दब गए। रुखसारा अपने 5 बच्चों के साथ अपने पिता के घर आई थी। रुखसारा और उसके 3 साल के बेटे आलिया की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने कहा, उसके चार बच्चे अब्दुल (5), सुभान (1), जुनैद (लड़का) और जुदेरा (लड़की) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 8 दिन पहले जुड़वा बच्चे जुनैद और जुदेरा का जन्म हुआ था। घटना के बाद जुनैद की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
दिल्ली नगर निगम के अनुसार, जिस मकान में यह हादसा हुआ, जिस मकान की छत गिरी उसका निर्माण करीब 100 साल पहले किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story