भारत

प्रेम संबंध: युवक पर गंभीर आरोप लगा, उठाया खतरनाक कदम

jantaserishta.com
4 Jan 2026 5:56 PM IST
प्रेम संबंध: युवक पर गंभीर आरोप लगा, उठाया खतरनाक कदम
x
जानें पूरा मामला.
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया.
घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के शिवरतन का पूरा गांव की है. पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक और किशोरी के बीच प्रेम संबंध थे. आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती भी हो गई थी. इस मामले को लेकर पीड़िता के परिजन शनिवार को थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. जैसे ही रोहित को इस बात की जानकारी हुई कि उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हो गया है, वह मानसिक तनाव में आ गया. बताया जा रहा है कि शनिवार शाम वह घर से निकल गया था और देर रात तक वापस नहीं लौटा.
रोहित की मां ने करीब तीन घंटे तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद वह थक-हारकर घर लौट आईं. रविवार सुबह रोहित के पिता और छोटा भाई उसकी तलाश में गांव के बाहर स्थित एक बगीचे की ओर गए.
बगीचे में पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि रोहित का शव पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटका हुआ है. यह दृश्य देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में अफरा-तफरी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया.
सूचना पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) जेपी पांडे और पश्चिम शरीरा थाना प्रभारी हरीश तिवारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कौशांबी के सीओ जेपी पांडे ने बताया कि पश्चिम शरीरा थाने में पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें गांव के ही युवक द्वारा नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था. इस पर मुकदमा दर्ज किया गया था. मुख्य आरोपी रोहित ने गांव के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story