भारत
इश्क, पिटाई और वसूली: शादीशुदा प्रेमी को उल्टा लटकाकर पीटा, 5 लाख ऐंठने का आरोप
jantaserishta.com
14 Sept 2026 3:49 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
सहारनपुर: सहारनपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे शादीशुदा युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. थाना मिर्जापुर क्षेत्र के कासिमपुर गांव में युवक को युवती के परिजनों द्वारा पकड़ने का आरोप है. आरोप है कि युवक को रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाया गया और उसके साथ मारपीट की गई. इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में एक युवक रस्सी के सहारे उल्टा लटका दिखाई दे रहा है और आसपास कुछ लोग नजर आ रहे हैं. हालांकि वीडियो कब और कहां की है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.
बताया जा रहा है कि युवक कासिमपुर गांव का रहने वाला है और एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक शादीशुदा है और बुधवार रात युवती से मिलने के लिए गांव पहुंचा था. इसी दौरान युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई. आरोप है कि परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. उधर, युवक के रातभर घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजन भी उसकी तलाश में जुट गए. बाद में उन्हें युवक के कासिमपुर में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद वे वहां पहुंचे.
मामले में युवक को छोड़ने के बदले करीब 5 लाख रुपए के कथित लेनदेन की चर्चा भी सामने आ रही है. चर्चा है कि 3 लाख रुपए युवती के परिजनों और 2 लाख रुपए बिचौलियों के माध्यम से लिए जाने की बात कही जा रही है. हालांकि रकम वास्तव में दी गई या नहीं और इस कथित लेनदेन में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की. इन आरोपों की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा है.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर युवक से पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है. मिर्जापुर थाना पुलिस के अनुसार अभी तक मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है. पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो और सामने आई जानकारी के आधार पर जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने और जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि युवक को किसने रस्सी से बांधा, उसके साथ मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे और 5 लाख रुपए के कथित लेनदेन की चर्चा में कितनी सच्चाई है.
सीओ बेहट, प्रिया यादव ने बताया कि थाना मिर्जापुर से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कथित तौर पर एक युवक को बांधकर उसे मारपीट करने और उससे पैसे वसूलने के आरोप लगाए गए हैं. जानकारी करने पर पता चला कि अभियुक्त का नाम शहजाद उर्फ इलियास है जोगी मिर्जापुर का ही निवासी है. शहजाद पहले से ही शादीशुदा है, वह अपनी गर्लफ्रेंड गुलफशा से मिलने के लिए उसके घर गया हुआ था, उसके घर वालों ने उसे पकड़ लिया. फिर उससे पैसे भी लिए गए. मामले में जांच की जा रही है. हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





