भारत

सारण के परसा में रोहिणी आचार्य का रोड शो, कहा-कोई नहीं है टक्कर में

jantaserishta.com
5 April 2024 1:36 PM IST
सारण के परसा में रोहिणी आचार्य का रोड शो, कहा-कोई नहीं है टक्कर में
x
छपरा: सारण में राजद कोटे से उम्मीदवार लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का रोड शो परसा विधानसभा क्षेत्र में चल रहा है। परसा में महिलाओं के समूह ने रोहिणी आचार्य द्वारा पिता को किडनी देने को लेकर उनसे काफी प्रभावित दिखीं।
महिलाओं ने कहा इस बार सारण को बेहतर उम्मीदवार मिला है, पहली बार महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने वाला उम्मीदवार सारण को मिला है। महिलाओं ने कहा कि रोहिणी को जिता कर भेजना हमारी जिम्मेवारी है। वहीं, जगह जगह रोहिणी के ऊपर फूलों की वर्षा की गई।
रोहिणी आचार्य ने कहा कि सारण में लग रहा है कि मेरा मायके है और आजीवन सारण की जनता की सेवा करना चाहती हूं। उन्होंने आगे कहा कि अपने पिता, माता एवं भाई की तरह छपरा के देवता तुल्य जनता मुझे आशीर्वाद प्यार दे रही है। इससे लग रहा है कि दूर-दूर तक बीजेपी टक्कर में नहीं है।
इस बार सारण की जनता शिक्षा रोजगार नौकरी पर वोट करेगी, हवा हवाई नेता का इस बार सूपड़ा साफ हो जाएगा। सारण ने भाजपा ने राजीव प्रताप रूडी को फिर से मैदान में उतारा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story