रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव, प्रियंका गांधी का असम दौरा रद्द, कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगी, जारी किया ये वीडियो

फाइल फोटो
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने असम में अपना चुनाव प्रचार रद्द कर दिया है और अगले कुछ दिनों तक वो होम क्वारंटीन रहेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं जिसके बाद प्रियंका ने कुछ दिन होम क्वॉरंटीन रहने का फैसला लिया है। उन्होंने असम का दौरा रद्द कर दिया है और वे वापस दिल्ली लौट रही हैं।
Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra goes into self-isolation after her husband Robert Vadra tested positive for #COVID19. She has tested negative for COVID.
— ANI (@ANI) April 2, 2021
(File photo) pic.twitter.com/kgTqt3L1IA
हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ pic.twitter.com/B1PlDyR8rc
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 2, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





