भारत

चेन स्नेचिंग: घर के बाहर महिला के साथ वारदात, दिनदहाड़े छीन ली गई सोने की चेन, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
14 March 2022 12:05 PM IST
चेन स्नेचिंग: घर के बाहर महिला के साथ वारदात, दिनदहाड़े छीन ली गई सोने की चेन, फिर जो हुआ...
x
अब तक बदमाश का सुराग नहीं मिला।

दिल्ली: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद है. इंदिरापुरम के वसुंधरा में घर के बाहर बच्चों के साथ खड़ी महिला के गले से बदमाश ने दिनदहाड़े सोने की चेन छीन ली. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि वारदात 11 मार्च को हुई थी. फिर पीड़िता दो दिन तक पुलिस थाने के चक्कर काटती रही. बाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया.

सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स नीला हेलमेट पहनकर पहले पूरे मोहल्ले की रेकी करता है. कई मिनट की रेकी के बाद उसे एक महिला अपने बच्चों के साथ टहलती हुई नजर आती है. महिला फोन पर बात कर रही थी. बदमाश ने पहले महिला के बगल से एक राउंड लगाया फिर दूसरे राउंड में उसके चेन को छीन लिया. महिला दौड़कर चिल्लाती रही.
इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन एफआईआर दर्ज करवाने के लिए महिला दो दिन तक पुलिस के चक्कर काटती रही. सीसीटीवी वीडियो होने के बावजूद 2 दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और अभी तक बदमाश का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
इससे पहले गाजियाबाद में चेन स्नेचिंग, महिलाओं के पर्स और मोबाइल लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने बताया था कि लूट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले ये लुटरे बीबीए के छात्र हैं. इनके पास से तमंचा कारतूस और चाकू के अलावा सोने का मंगलसूत्र और कई सोने की चेन बरामद हुई थी.
दोनों ही आरोपियों की पहचान मुरादनगर के रहने वाले कुलदीप और निशांत के रूप में हुई थी. पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया था कि महंगे शौक और लैविश लाइफ स्टाइल के लिए लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे. फिलहाल इन आरोपियों ने 11 बड़ी वारदात करने की बात कबूली थी. यह सभी मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story