भारत

बिल्डर के घर पर हुई थी डकैती, किराएदार महिला निकली आरोपी, गई जेल

jantaserishta.com
6 March 2022 7:54 AM IST
बिल्डर के घर पर हुई थी डकैती, किराएदार महिला निकली आरोपी, गई जेल
x
जानें पूरा मामला।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के नेहरू नगर इलाके में 22 फरवरी को एक बिल्डर के घर पर हुई लूट के मामले का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया. कुरियर देने के बहाने बिल्डर की बहू और उसकी बच्ची को बंदूक की नोंक पर घर के अंदर बंधक बना इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गाजियाबाद एसपी सिटी निपुण अग्रवाल के अनुसार, सिहानी गेट थाना इलाके के नेहरू नगर में रहने वाले एक बिल्डर गुलाब सिंह के घर आरोपी कुरियर देने के बहाने घर में घुसे थे. लूट की इस वारदात को रवि दत्त, विशाल, ज्योति उर्फ सुश्रिता ने अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी महिला ज्योति, पीड़ित बिल्डर गुलाब सिंह के घर पर पहले किराए पर रही थी और ज्योति ने ही बिल्डर के घर में हुए प्रोग्राम के दौरान घर में रखी ज्वैलरी देख इस लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई. इसके लिए महिला ने अपने भाई को शामिल किया और बीती 22 फरवरी को पूरी प्लानिंग कर लूट को अंजाम दिया था.
इस घटना में पीड़ित परिवार की 6 माह की बच्ची को गन पॉइंट पर भी लिया गया था. गिरफ्तार आरोपियों में से रविदत्त और शुचिता उर्फ ज्योति बहन-भाई हैं. तीनों आरोपी हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं. इस पूरे घटनाक्रम में अभी 3 लोग फरार बताए जा रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है.
आरोपियों से 29 हजार नगद, दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं. साथ ही आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने लूटी गई ज्वेलरी को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रख दिया था, जिसके लिए पुलिस ने मुथूट फाइनेंस से संपर्क किया है, जल्द ही उस ज्वैलरी को वादी परिवार को वापस लौटाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story