भारत

दिनदहाड़े 30 लाख की लूट, गोली भी चली

jantaserishta.com
12 April 2023 11:36 AM IST
दिनदहाड़े 30 लाख की लूट, गोली भी चली
x
मचा हड़कंप.
रांची (आईएएनएस)| झारखंड की राजधानी रांची से सटे रामगढ़ शहर में हथियारबंद अपराधियों ने एटीएम में कैश डालने वाली एजेंसी के कर्मचारी को गोली मारकर लगभग तीस लाख रुपए लूट लिए। गोली लगने से कर्मचारी बुरी तरह जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए स्थानीय हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
बताया कि रामगढ़ शहर के व्यस्त इलाके झंडा चौक स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय से कैश लेकर कंपनी के कर्मचारी कैश वैन में रखने जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच अपराधी वहां पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षाकर्मी से रुपयों भरा बैग लिया। विरोध करने पर उन्होंने गोलियां चला दीं। गोली सुरक्षाकर्मी के पैर में लगी। इसके बाद अपराधियों ने हवा में भी फायरिंग की। इससे झंडा चौक पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
घटना की जानकारी तत्काल रामगढ़ थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं। एलआईसी रामगढ़ ब्रांच के मुख्य शाखा प्रबंधक ने बताया कि सीएमएस कंपनी के कर्मचारी को कुल 29,34,747 रुपए दिए गए थे। हैरानी की बात यह कि जिस कार्यालय के पास लूट की घटना हुई, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story