भारत

बैंक में 29 लाख की लूट, मास्क पहनकर घुसे हथियार लैस बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Nil dhankar
30 Sept 2021 7:27 PM IST
बैंक में 29 लाख की लूट, मास्क पहनकर घुसे हथियार लैस बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
x
बड़ी वारदात

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित दी भागलपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक शाखा में 29 लाख 22 हजार रुपए की लूट हुई है। पांच-छह की संख्या में अपराधियों के बैंक में आकर घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार हथियारों से लैस अपराधी काला कपड़ा और मास्क पहनकर बैंक में घुसे। हथियार के बल पर कैशियर को कब्जे में लेकर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। सुल्तानगंज स्टेशन रोड स्थित बंद पड़े सरकारी बस स्टैंड परिसर में बैंक की शाखा कार्यरत है।

बैंक की शाखा प्रबंधक सुनीता चौधरी ने बताया कि गुरुवार को पौने तीन बजे के करीब पांच-छह की संख्या में अपराधी बैंक में घुसे। कैशियर को कब्जे में लेने के साथ मारपीट किया और काउंटर में रखी राशि को लेने के बाद हथियार लहराते हुए निकल गये। विधि-व्यवस्था सदर डीएसपी डॉ गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Next Story