
x
बड़ी सफलता.
नई दिल्ली: दिल्ली के वेलकम थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लूट के दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने गुरुवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी।
पुलिस की ओर से जारी एक प्रेस नोट के अनुसार, 17 मार्च की शाम को मोहम्मद सलमान (18) और एक 14 वर्षीय किशोरी ने इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल संदीप और कांस्टेबल गौरव शामिल थे, से संपर्क किया। दोनों ने बताया कि झिलमिल पार्क के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू की नोक पर उनसे मोबाइल फोन लूट लिए और मौके से फरार हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना वेलकम में एफआईआर संख्या 102/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4)/317(2) में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास से सुराग जुटाए और एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ बाबा (24), पुत्र मुकेश, निवासी वेलकम, दिल्ली के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटे के दोनों मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी लूट और झपटमारी के चार मामलों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





